आज प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। लेकिन इससे पहले भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली बुधवार को अपने धाम पहुंच गई है। यहां भक्तों ने आराध्य का भव्य स्वागत किया। तस्वीरों में देखिए...
बृहस्पतिवार को ब्राह्मवेला में प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला/अंकित
इससे पूर्व प्रात: सात बजे गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर में मुख्य पुजारी केदार लिंग ने आराध्य की पूजा अर्चना करते हुए श्रृंगार कर भोग लगाया।
4 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला/अंकित
इसके बाद प्रात: आठ बजे डोली ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली होते हुए दोपहर बाद दो बजे बाबा की डोली केदारनाथ मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने डोली का स्वागत किया।बाबा केदार के धाम को मंदिर समिति द्वारा गेंदा और अन्य प्रकार के 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है।