फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपाट खुलने से पहले बर्फीली गलियों से होकर केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्री, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें...

Thu, 09 May 2019 06:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
गुरुवार को ब्राह्मवेला में प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
बाबा केदार के धाम को मंदिर समिति द्वारा गेंदा और अन्य प्रकार के 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। संगम से ही मंदिर के भव्य दर्शन हो रहे हैं। यह दृश्य भक्तों की पैदल मार्ग की थकान को एक पल में दूर कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
धाम के कपाट खुलने से पहले तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। गढ़वाल कमिश्नर बीवीआर पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के साथ सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा व्यवस्थाओं को परखा। 

4 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

5 of 7
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम में भजन करते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह सिंह ने बताया कि कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कपाट खुलने के मौके पर राज्यपाल के धाम पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

6 of 7
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम जाते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली बुधवार को अपने धाम पहुंच गई है। यहां भक्तों ने आराध्य का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व प्रात: सात बजे गौरीकुंड स्थित गौरी माई मंदिर में मुख्य पुजारी केदार लिंग ने आराध्य की पूजा अर्चना करते हुए श्रृंगार कर भोग लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम जाते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
इसके बाद प्रात: आठ बजे डोली ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली होते हुए दोपहर बाद दो बजे बाबा की डोली केदारनाथ मंदिर में पहुंची, जहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने डोली का स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें