फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: उत्तराखंड पहुंची 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन, नैनीताल में हुआ जोरदार स्वागत

Thu, 05 Oct 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
Queens baton
गोल्डकोस्ट, आस्ट्रेलिया में वर्ष 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बेटन रिले बृहस्पतिवार को पंतनगर से रुद्रपुर, हल्द्वानी होते हुए सरोवर नगरी नैनीताल पहुंची। सभी जगह इसका भव्य स्वागत हुआ। कुमाऊंनी परिधानों में सजी स्कूली बच्चियों के साथ ही खिलाड़ियों, प्रशासन के अफसरों, राजनेताओं ने रिले की अगवानी की।
विज्ञापन

2 of 6
Queens baton
बृहस्पतिवार को साढ़े दस बजे हेलीकाप्टर से आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी कैरी थामसन, केरी एल्जा कोक्स, रेमंड किटचिंग, कोलिन एमसी पर्सन बेटन लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। खेल मंत्री अरविंद पांडेय, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनकी आगवानी की।
विज्ञापन

3 of 6
Queens baton
दोनों मंत्री बेटन को पकड़कर एयरपोर्ट से मुख्य द्वार तक आए। रुद्रपुर में गाबा चौक से पूर्व बॉक्सिंग खिलाड़ी राजेंद्र सिंह जेठी, राजेंद्र सिंह संधू, मनोज सरकार, जेपी यादव, हरीश चैहान, मोहम्मद आमिर, लक्ष्मण सिंह, कोमल बत्रा सहित 15 खिलाड़ी क्वींस बेटन को लेकर दौड़े।

4 of 6
Queens baton
इस मौके पर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता भी मौजूद थे। यहां से रवाना होकर रिले करीब सवा दो बजे नैनीताल जिले में प्रविष्ट हुई। हल्द्वानी स्टेडियम में वित्त मंत्री प्रकाश पंत, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल और डीएम ने क्वींस बेटन का स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 6
Queens baton
स्कूली के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद में तिकोनिया चौराहे से वॉक वे मॉल तक बेटन लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने दौड़ लगाई। बेटन पकड़कर दौड़ की शुरुआत महेश नेगी ने की। रैली का स्वागत करने वालों में उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव डीके सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Queens baton
हल्द्वानी से रवाना होकर क्वींस बेटन रिले शाम करीब 6.30 पर नैनीताल पहुंची। सिटी क्लब में स्कूली बच्चों ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा, छोलिया और बेडू पाको गीत पर शानदार लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। उन्होंने कुमाऊंनी और राजस्थानी परिधान में सजी छात्राओं ने क्वींस बेटन पकड़वकर फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें