फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: अमृत महोत्सव में गोते लगा रहा पहाड़, चारों धामों में भारत माता की जय-जयकार, देखें तस्वीरें

Sat, 13 Aug 2022 07:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न संगठनों में उत्साह देखते ही बन रहा है। प्रदेश में विभिन्न संगठनों से लेकर राजेनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे हर घर तिरंगे को लेकर लोगों प्रेरित कर रहे हैं। अमृत महोत्सव में पहाड़ और मैदान गोते लगा रहा है। शनिवार को चारों धामों में भारत माता के जयकारों से गूंज उठे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टीआरसी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ बच्चे भी शामिल हुए। वहीं उत्तरकाशी में आईटीबीपी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान पूर्व सैनिक, शिक्षकों, डॉक्टर, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कॉट गाइड, स्कूल के बच्चों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष के साथ तिरंगा जागरूकता पदयात्रा निकाली और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर  तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बदरीनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर बदरीनाथ धाम के भ्रमण पर निकली। मसूरी शहर में भी स्कूली छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली।शहर के भगत सिंह चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

2 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

3 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सफाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए कहा।

4 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाना है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

5 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शहरी विकास विभाग ने लगभग 5.5 लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

6 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
विधायक खजान दास ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन

7 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से एक लाख सत्तर हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

8 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग ऊखीमठ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केदारनाथ में श्रद्धालुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। साथ ही यहां मानव शृृंखला भी बनाई गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से आम जनमास को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरुक किया गया।

ये भी पढ़ें...Controversy:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, हर घर तिरंगे को लेकर दिए बयान पर मचा बवाल
विज्ञापन

9 of 9
हर घर तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें