फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी आंखों को पहुंचा रहे हैं आप बेहद नुकसान, सर्दियों में यह काम करके

Wed, 31 Jan 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 9
आंखें - फोटो : concept photo
ठंड के मौसम में आंखों की देखभाल को नजरंदाज करना परेशानी भरा हो सकता है। जानिए कैसे...
विज्ञापन

2 of 9
eye - फोटो : concept photo
 पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों में ड्राई आई सिंड्रोम (आंखों में सूखापन) की बीमारी के मरीजों की संख्या में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 9
अांखों में सूखापन - फोटो : concept photo
सर्दियों में विभिन्न कारणों के चलते आंखों की पहली परत जिसे टियर फिल्म कहते हैं उसमें सूखापन आ जाता है। इससे लोगों को ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या होती है।

4 of 9
डाक्टर - फोटो : file photo
नेत्र चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में लोग हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। जिसके चलते आंखों की नमी खत्म होने लगती है। इसके अलावा सर्दियों में व्यायाम नहीं करने के कारण कई लोगों में थायरॉयड व डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन

5 of 9
डॉक्टर - फोटो : concept photo
इससे भी लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। इसकी शुरुआत आंखों में जलन से होती है। धीरे-धीरे आंखों में दर्द शुरू हो जाता है, पानी निकलने लगता है और धुंधलापन आ जाता है। लंबे समय तक इलाज न कराया जाए तो इससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 9
अांखों में जलन - फोटो : concept photo
इस संबंध में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. भूपेश श्रीवास्तव का कहना है कि सर्दियों में ब्लोअर और हीटर आदि का इस्तेमाल संभल कर करना चाहिए। कई बार लोग ब्लोअर चलाकर सो जाते हैं। इससे अक्सर आंखों में समस्या आती है।
विज्ञापन

7 of 9
ठंड - फोटो : amar ujala file photo
डॉ. उमादत्त शर्मा ने कहा कि ड्राई आई सिंड्रोम खासतौर पर सर्दियों के दौरान होता है। दरअसल बाहर सर्द व सूखी हवा और घर के अंदर गर्म हवा होने से आंखों पर बुरा असर डालती हैं। इसी से ड्राई आई सिंड्रोम होता है। यह समस्या खासतौर पर 55 से 60 साल के लोगों को ज्यादा होती है।

 

8 of 9
ठंड - फोटो : concept photo
यह जरूरी नहीं कि बाहरी कारणों के चलते ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या हो। कई बार शरीर में अन्य बीमारियों के चलते भी आंखों में संक्रमण हो जाता है। खासतौर पर वायरल के दौरान सेहत का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो संक्रमण आंखों तक फैल सकता है।
डॉ एचबी शक्या, चिकित्सा प्रभारी सीएससी लक्सर
विज्ञापन

9 of 9
eye
सर्दियों में ठंडी हवा और अत्यधिक रोशनी से आंखें बचाकर रखें। बचाव को धूप का चश्मे पहनें। अधिक पानी पियें और पर्याप्त आराम करें। विटामिन ई और सी युक्त खाद्य पदार्थ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें