फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की दीवानगी, शपथ ग्रहण तक ग्राहकों को मुफ्त में सवारी कराएगा ये ऑटो रिक्शा ड्राइवर

Tue, 28 May 2019 05:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
फ्री सेवा देने वाले जमना प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत की खुशी में सबने जमकर धमाल मचाया। भगवा झंडा फहराया, मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इन सबके बीच हल्द्वानी में एक ऐसा भी ऑटो चालक है जिसने पीएम मोदी की जीत की खुशी में कमाई भी खुशी-खुशी कुर्बान कर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
फ्री सेवा देने वाले जमना प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बरेली और वर्तमान में कुसुमखेड़ा के गैसगोदाम रोड दुर्गा विहार फेस-1 निवासी जमना प्रसाद पुत्र भजन लाल रोजाना हल्द्वानी की सड़कों में टेंपो चलाकर आजीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण तक लोगों को मुफ्त सवारी कराऊंगा। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
फ्री सेवा देने वाले जमना प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
23 मई को पूरा दिन ऑटो में बैठने वाले यात्रियों से नतीजों की जानकारी लेते रहे। जैसे ही उन्हें पता चला कि पीएम मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने वाले हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

 

4 of 5
फ्री सेवा देने वाले जमना प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
जमना ने बताया कि पीएम मोदी ने देश के गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। ऐसे में पीएम मोदी को जीत का तोहफा देने की ठानी है। जमना ने बताया कि शुक्रवार को नैनीताल रोड पर सुबह से देर शाम तक यात्रियों को बिना किराया लिए गंतव्य तक पहुंचाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्री सेवा देने वाले जमना प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर वाला एक बैनर भी तैयार कर ऑटो पर लगाया। लोगों ने भी जमना के इस कदम की खूब सराहना की। पति जमना के मुफ्त यात्रा के फैसले से पत्नी पूजा भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें