फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा और कार की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत, यात्रियों में मची चीख पुकार, तस्वीरें...

Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
ऑटो रिक्शा और कार की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर शिवमूर्ति चौक के पास ऑटो और कार की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत व नौ लोग घायल हो गए। मृतकों में पंजाब की महिला यात्री और ऑटो चालक शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑटो रिक्शा और कार की भिड़ंत में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह करीब चार बजे ललतारौ पुल की तरफ से आ रही कार शिवमूर्ति चौक पर पहुंचते ही सामने से आ रहे यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार एवं ऑटो आपस में बुरी तरह पिचक गए।
विज्ञापन

3 of 5
ऑटो रिक्शा और कार की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
ऑटो रिक्शा में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर पास में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने ऑटो रिक्शा चालक मनोज कुमार (42) पुत्र मंजू सिंह निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार और महिला यात्री सत्या देवी  (50) निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब को मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
ऑटो रिक्शा और कार की भिड़ंत में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान राकेश पुत्र बिहारी लाल, उसकी पत्नी मंजू, विश्वदीप पुत्र अजय, तृप्ता देवी पत्नी बिहारी लाल, सोनाली पुत्री भास्कर दत्त, सुनीता पत्नी धर्मपाल, आशारानी पत्नी भास्कर दत्त के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑटो रिक्शा और कार की भिड़ंत में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य यात्रियों की पहचान आशा पत्नी रामलभाया, गुरजीत कौर पत्नी महेंद्र सिंह और कार चालक किशन डागरा उर्फ मोनू पुत्र रामफूल निवासी नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि राकेश, उसकी पत्नी मंजू, विश्वदीप और तृप्ता देवी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें