फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2017: जानिए किस शुभ मुहूर्त में क्या सामान खरीदने से मिलेगा कई गुना लाभ

Tue, 17 Oct 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धन त्रयोदशी यानी धनवंतरि जयंती के रूप में मनाया जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किस शुभ मुहूर्त में क्या सामान खरीदने से आपको कई गुना लाभ होगा और धनवंतरी की कृपा जमकर बरसेगी।

 
विज्ञापन

2 of 7
dhanteras
17 अक्तूबर को धनतेरस है। इस दिन 11.40 से 12.26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में खरीदारी करना विशेष शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगलवार को धनतेरस पर इस समयावधि में भूमि, वाहन, बर्तन और गहने आदि खरीदना विशेष लाभकारी रहेगा। धन त्रयोदशी के दिन 14 रत्नों में से एक धनवंतरि वैद्य समुद्र मंथन के समय अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, जो भगवान विष्णु के अंशावतार और आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़।
बताया कि अमृत कलश में कई प्रकार की औषधि होने की वजह से धनवंतरी जी को आयुर्वेद का देवता कहा जाता है। धन त्रयोदशी यानी धनतेरस पर इनकी पूजा की जाती है। इस तिथि में बर्तन, वस्त्र, स्वर्ण, चांदी, पीतल आदि खरीदाना शुभ माना जाता है। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 16 अक्तूबर को रात 12.17 बजे शुरू होगी और 17 अक्तूबर को रात 11.57 तक रहेगी।

4 of 7
धनतेरस पर खरीदारी
प्रदोष काल में अन्न की ढेरी पर घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण मुख तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करने पर अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। प्रदोष काल व्यापिनी तिथि त्रयोदशी पूजन के लिए शुभ मानी जाती है। आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार, 17 अक्तूबर को प्रात: 10.37 बजे से 12.03 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहेगी। इस अवधि में धनवंतरि की पूजा कर सकते हैं। प्रात: 11.40 से 12.26 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है।
विज्ञापन

5 of 7
इस अवधि में भूमि, वाहन, बर्तन आदि क्रय करना शुभ रहेगा। 12.03 बजे से 1.28 बजे तक अमृत की चौघड़िया एवं 2.54 से 4.18 बजे तक शुभ की चौघड़िया रहेगी। इस अवधि में राहुकाल भी रहेगा। राहुकाल 2.54 बजे से 4.18 तक रहेगा। शाम 7.18 से 8.54 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहेगी। अत: चौघड़िया मुहूर्त में खरीदारी करना बेहद शुभप्रद रहेगा। वाहन, भूमि, स्वर्ण, चांदी, पीतल, बर्तन आदि क्रय करना शुभ है। बहीखाता पूजन के लिए अमृत एवं लाभ की चौघड़िया मुहूर्त विशेष शुभ रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
fortuner car
शुभ समय में ऐसे करें खरीदारी
सुबह 7.33 बजे का समय- खाद्यान्न खरीदारी के लिए
सुबह 9.13 बजे का समय -गाड़ी, मशीन, सभी इलेक्ट्रानिक्स आइटम्स के साथ ही कपड़ा आदि खरीदने के लिए
दोपहर 2.12 बजे का समय- मोबाइल, लैपटोप आदि गेजेट्स खरीदने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dhanteras
शुभ समय में ऐसे करें खरीदारी
दोपहर 3.51 बजे का समय- कंप्यूटर, बिजनेस के लिए खरीदी जाने वाली मशीन आदि के लिए
शाम 5.31 बजे का समय- जेवर, बर्तन आदि खरीदने के लिए शुभ
शाम 7.11 बजे का समय- घरेलू सामान आदि खरीदने के लिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें