फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर मसूरी जाने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़, टिकट के लिए मच रही मारामारी, तस्वीरें...

Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट लेते पर्यटकों की भीड़ृ - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी की सैर के लिए वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बस के टिकट के लिए पर्यटकों में मारामारी मची हुई है। बसों में सीट नहीं मिलने की वजह यात्रियों को टैक्सी करनी पड़ रही हैं, जो उनकी जेब पर भारी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्यटन सीजन में मसूरी के लिए पर्याप्त बसें नहीं हैं। कर्मचारियों की बसें बढ़ाने की मांग के बावजूद परिवहन विभाग की ओर से न तो बसों की संख्या बढ़ाई गई और न ही फेरे बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में देहरादून से मसूरी रोजाना 22 बसें चल रही हैं। इसमें सीट के लिए सवारियों में मारामारी की नौबत के बावजूद परिवहन विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

4 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
22 बसें रोजाना 90 फेरे (आना-जाना) लगा रही हैं। जबकि, इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी जा रहे हैं। टिकट काउंटर पर भीड़ के चलते लोग सुबह से ही लाइन में लग हैं, लेकिन उनका नंबर तक नहीं आ पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी जाने के लिए टिकट का इंतजार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने बस अड्डे के कर्मचारियों ने 10 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन चारधाम यात्रा के चलते उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई। सहूलियत न मिलने से पर्यटकों में भी काफी गुस्सा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें