फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, शान से निकली अटलजी की अस्थि कलश यात्रा, गंगा में विलीन हुए राजनीति के पुरोधा

Mon, 20 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 15
asthi kalash yatra - फोटो : amar ujala
रविवार को हरिद्वार के भल्ला कॉलेज से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग पर लोगों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। जिसके बाद हरकी पैड़ी में मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा में अटल बिहारी वाजपेयी जी अस्थियां विसर्जित कर दी गईं।

अस्थि कलश यात्रा की लाइव अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 15
asthi kalash yatra
भल्ला इंटर कॉलेज से हरकी पैड़ी के लिए अस्थि कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा ने लगभग चार किमी. का सफर तय किया।
विज्ञापन

3 of 15
asthi kalash yatra
अस्थि कलश रथ में अटलजी के परिजनों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित उत्तराखंड के सरकार के मंत्री शामिल हुए।

4 of 15
asthi kalash yatra
यात्रा मार्ग पर लोग पुष्प वर्षा करते गए अटलजी को श्रद्धांजलि देते रहे। कई लोगों ने अपने कैमरे में यह पल कैद किए। 
विज्ञापन

5 of 15
Pin in the child's air hole
रविवार की सुबह वायु सेना के विशेष विमान से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता भट्टाचार्य अटल जी की अस्थियों को लेकर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे। 
विज्ञापन

6 of 15
asthi kalash yatra - फोटो : amar ujala
यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। 'वंदे मातरम्, भारत माता की जय और अटलजी आप अमर रहें' के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

7 of 15
atal bihari vajpayee
भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में प्रवाहित की गईं।

8 of 15
atal bihari vajpayee
अस्थि कलश यात्रा के दौरान देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहा।    

9 of 15
atal bihari vajpayee
रविवार की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहरी वाजपेयी की अस्थियों को दिल्ली के स्मृति स्थल से तीन कलश में भरा गया। इसके बाद परिजन अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए निकले।

10 of 15
asthi kalash yatra
देशी ही नहीं विदेशी लोगों ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

11 of 15
asthi kalash yatra
यात्रा के हरकी पैड़ी में पहुंचने के बाद ब्रह्मकुंड में बने चबूतरे में अटलजी का अस्थि कलश स्थापित किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ अंतिम क्रियाएं शुरू की गईं।

12 of 15
asthi kalash yatra
पूरे विधि विधान के साथ दत्तक पुत्री द्वारा गंगा में अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य भावुक हो गई।

13 of 15
asthi kalash yatra
इस बच्ची ने अस्थि कलश यात्रा को अपने कैमरे में कैद किया।

14 of 15
asthi kalash yatra
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अटलजी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

15 of 15
asthi kalash yatra
अस्थि विसर्जन के वक्त हरकी पैड़ी में आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के संस्थापक चिदानंद मुनि, सहित कई संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें