ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अमल में लाकर गरीबी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ये उपाय... ज्योतिषी पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि दरिद्रता दूर करने के उपाय बेहद साधारण हैं। कोई भी आसानी से इन उपायों को कर सकता है। चांदी का छोटा सा कछुआ घर में रखने से शुभ लाभ होता है और गरीबी दूर हो जाती है। सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में मिट़टी के बर्तन में शहद भरकर रखना चाहिए। इससे घर में संपन्नता का वास होता है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में दक्षिणावर्ती शंख रखें। श्रीकृष्ण के बाल रूप की और भगवान विष्णु की पूजा में इसी शंख से अभिषेक करें। घर की तिजोरी में चांदी का छोटा सा हाथी रखें। अपनी जेब या पर्स में भी चांदी का छोटा हाथी रख सकते हैं। घर में तांबे के बर्तन अवश्य रखें। इससे घर पवित्र होता है और लक्ष्मी का वास होता है।