फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की शुरूआत से पहले होगा चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, ऐसा रहेगा प्रभाव

Mon, 14 Dec 2020 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
आने वाले नए साल 2021 से पहले इस साल का आखिरी महीना आकाशीय मंत्रिमंडल में विशेष दर्जे वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिए खास है। दिसंबर के अंत में चार बड़े ग्रह शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल का विशेष राशि परिवर्तन होने से आने वाले दिनों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि हाल ही में सुख-समृद्धि और वैभव कारक ग्रह शुक्र ने राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। इस परिवर्तन से आने वाले दिनों में मौसम में भी बदलाव होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
यह राशि परिवर्तन अलग-अलग जातकों की राशि के अनुसार फल देने वाला होगा। बताया कि 15 दिसंबर को आत्माकारक ग्रह सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। 

4 of 5
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
साथ ही मलमास की शुरुआत होगी। इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे। जबकि, 17 दिसंबर को व्यापारिक ग्रह बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Pixabay
उधर, 24 दिसंबर को मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मौसम में ठंडक और व्यापारिक क्षेत्र में उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें