कठोर अनुशासन और तलवार की धार के बीच अभिनेत्री एवं निर्माता अरुषि निशंक ने जापान में विशेष समुराई कॉम्बैट ट्रेनिंग ले है। यह प्रशिक्षण उनकी आने वाली वॉर फ़िल्म सागा के लिए है, जिसमें वह एक शक्तिशाली रानी और निडर योद्धा के रूप में नजर आएंगी। अरुषि सिर्फ खूबसूरत चेहरा नहीं हैं। वह मेहनत, अनुशासन और तीव्र सोच के साथ काम करती हैं। सागा का यह किरदार ताक़त और भावनात्मक गहराई दोनों की मांग करता है, और आरुषि इसे पूरी ईमानदारी से निभाने में जुटी हैं।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी अरुषि निशंक हर बार एक नया चैलेंज लेती हैं और पूरी ताकत के साथ उसे निभाने की दृढ़ इच्छाशक्ति रखती हैं। समुराई युद्ध कला के तहत वह तलवारबाज़ी, युद्ध अभ्यास और पारंपरिक जापानी फाइटिंग तकनीकों का गहन प्रशिक्षण ले रही हैं, जिससे उनका किरदार शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में मजबूत दिखाई दे।
अभिनय के साथ-साथ अरुषि की पहचान एक सफल फिल्म निर्माता, टेड एक्स वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी है। उनके म्यूजिक एल्बम्स को अब तक 400 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वह अभिनय और निर्माण दोनों कर चुकी हैं। वर्ष 2025 में उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिला।