फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: देवभूमि में नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, सीएम धामी ने दी बधाई, तस्वीरें

Thu, 01 Jan 2026 01:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

New Year 2026: उत्तराखंड में लोगों ने रात में आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। वहीं, सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
1 of 5
नए साल पर मंदिरों में भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवभूमि में नए साल पर पहाड़ से मैदान तक मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। देहरादून, हरिद्वार समेत सभी जगहों पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

Welcome 2026: पहाड़ से मैदान तक जश्न में डूबा उत्तराखंड, ऐसे किया नए साल का स्वागत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
टपकेश्वर मंदिर में भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। भाेलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में तड़के से श्रद्धालु उमड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोपीनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली में नए साल पर लोगों ने गोपीनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। भगवान गोपीनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की।

4 of 5
कमलेश्वर मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ की। कमलेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार के मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया। वहीं, मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षिण काली समेत सभी मंदिरों में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें