पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली करीब दो साल पहले हरिद्वार में बाबा रामदेव के औरंगाबाद स्थित योग ग्राम में आए थे। उस समय उन्होंने पतंजलि योगपीठ के पदार्था स्थित फूड पार्क का भी निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
2 of 6
कार्यक्रम से दिल्ली लौटते वक्त वह चॉपटर में चढ़ते समय फिसल गए थे और बेहोश हो गए थे। बेहोश होने पर उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
तब पतंजलि के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया था। होश में आने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया गया।
4 of 6
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली उत्तराखंड में भी एक जाना पहचाना चेहरा थे। 2017 के विस चुनाव में जेटली ने देहरादून में पार्टी के चुनाव घोषणापत्र जारी किया था।
विज्ञापन
5 of 6
इस घोषणा पत्र को विजन डॉक्यूमेंट नाम दिया गया था। अरुण जेटली अलग राज्य बनने के बाद कई बार उत्तराखंड के दौरे पर आए।
इससे पूर्व जेटली वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार के समय नैनीताल प्रवास पर आए थे। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की जरूरतों को उनके सामने रखा। 2012 में अरुण जेटली चुनावी जनसभा को संबोधित करने बाजपुर पहुंचे थे।