फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गंगा में विलीन हुए स्व. अरुण जेटली, बेहद भावुक दिखे उनके बेटे रोहन, तस्वीरें

Tue, 27 Aug 2019 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : ANI
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज हरकी पौड़ी ब्रह्म कुंड स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर गंगा में प्रवाहित की गईं। इस दौरान उनके बेटे रोहन जेटली बेहद भावुक हो गए। स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
स्व. अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचे। जहां विधिविधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई और अस्थियांं गंगा में प्रवाहित की गईं। 

विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, हरक सिंह रावत, अरविंद पांडे, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा भी स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे। हरकी पौड़ी पहुंचकर इन सभी ने स्व. अरुण जेटली की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद और नरेश बंसल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार को दिल्ली में भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान पूर्वक निगम बोध घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि पुत्र रोहन जेटली ने दी। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अरुण जेटली ने शनिवार दोपहर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली थी। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल 14 मई को उनका एम्स में गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था। जेटली पिछले साल अप्रैल से वित्त मंत्रालय नहीं जा रहे थे। हालांकि वह 23 अगस्त, 2018 को दोबारा अपने मंत्रालय पहुंचे थे। उनकी गैर मौजूदगी में तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोलय को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में वे उत्तराखंड आए थे। चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र (विजन डाक्यूमेंट) जारी किया था। भाजपा नेताओं की मानें तो जेटली को प्रदेश के बारे में काफी गहरी समझ थी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन कहते हैं,‘ वित्त मंत्री के रूप में जेटली ने उत्तराखंड के मसलों को बहुत गंभीरता से सुना और उन्हें तरजीह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें