गंगा सभा के तत्कालीन महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज, ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी, भाजपा नेता आशुतोष शर्मा समेत तीर्थ पुरोहित समाज और भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया था। गंगा सभा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र श्रीकुंज ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि सौम्य व्यवहार के अरुण जेटली सभी से आत्मीयता के साथ मिलते थे।