फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर एतिहासिक फैसले के बाद देवभूमि में जश्न, भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खेली होली, तस्वीरें

Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद उत्तराखंड में भी जश्न का महौल है। राजधानी देहरादून ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने भी रंग गुलाल लगाकर खूब होली खेली। वहीं देहरादून, रुद्रपुर और गढ़वाल में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार ने एतिहासिक फैसला लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एलान किया कि कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त कर दिया गया है। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही लद्दाख को कश्मीर से अलग कर दिया गया है। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के पास दोहरी नागरिकता नहीं रहेगी। इस राज्य का अपना झंडा भी नहीं रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश फिलहाल जम्मू-कश्मीर में मान्य नहीं होते। अब वहां के नागरिकों को भी शीर्ष अदालत के आदेश मानने होंगे।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा, विदेश, संचार छोड़कर अन्य मामलों में अभी जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सहमति के बिना वहां केंद्र का कानून लागू नहीं किया जा सकता। लेकिन 370 हटा दिए जाने के बाद केंद्र सरकार अपने कानून वहां भी लागू कर सकेगी। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। अनुच्छेद 370 हटने से वहां भी अन्य सभी राज्यों की तरह विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्षों का किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें