सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग में रुद्राभिषेक करने के लिए शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके लिए मंदिरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
शिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी पर शिव और नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मंदिरों में नाग देवता को दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार शिव नागों से स्नेह करते हैं। इसलिए इनकी पूजा करने से भोले प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
पुराणों के अनुसार जिन जातकों में कालसर्प दोष कुंडली में होता है वह इस दिन जरूर सोना, चांदी, तांबा, पीतल आदि से निर्मित नागों की पूजा करें। इसका उन्हें जरूर लाभ मिलता है।
4 of 6
शिव पूजाशिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी पर व्रत रखने से सांपों का भय भी दूर होता है। पूजा के साथ नाग को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। नाग देवता का रुद्राभिषेक कर नौ नागों को नदी में प्रवाहित करें। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।
विज्ञापन
5 of 6
शिव पूजाशिव पूजा
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य सुशांतराज के अनुसार नागों को जलाशय में प्रवाहित करने के बाद स्नान करें। इसके पश्चात नए वस्त्र धारण करें। नाग स्तोत्र का पाठ करें। घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से संपाकृति बनाकर अक्षत, जल, दूध, धूप और नैवेद्य से पूजा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।