भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में इस बार आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत रिव्यू ऑफिसर होंगे। लेकिन उनके बारे में यह खास बातें आप भी नहीं जानते होंगे। तो चलिए हम आपको बताते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
General Bipin Rawat
जनरल बिपिन रावत आईएमए से ही पासआउट हैं और अपनी पासिंग आउट परेड में आईएमए का प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवार्ड ले चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अकादमी में आर्मी चीफ के आने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
General Bipin Rawat
आईएमए में दस जून को पासिंग आउट परेड होने जा रही है। इस बार परेड में 423 भारतीय और 67 विदेशी कैडेट पासआउट होंगे। परेड की सलामी लेने के लिए थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आईएमए आएंगे।
4 of 6
ima
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे जनरल बिपिन रावत की कई पीढ़ियां सेना में रही हैं। उनके पिता ले. जन. लाछु सिंह रावत थे। दून के कैंब्रियन हॉल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद आर्मी चीफ ने सर एडवर्ड्स स्कूल शिमला से आगे की पढ़ाई की।
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय सैन्य अकादमी
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने आईएमए से प्रशिक्षण प्राप्त किया। यहां पासिंग आउट परेड में उन्हें आईएमए के सर्वश्रेष्ठ स्वॉर्ड ऑफ ऑनर अवार्ड से नवाजा गया। वह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से ग्रेजुएट हैं।
उन्हें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मिलिट्री-मीडिया स्ट्रेटजीज स्टडीज में रिसर्च के लिए पीएचडी डिग्री प्राप्त है। वह पहली बार आईएमए में परेड का निरीक्षण करेंगे।