छात्राओं को फेल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी पाकर छात्र संगठन के अनेक सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। छात्र संगठन सदस्यों और स्कूल प्रशासन के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
2 of 6
hangama
- फोटो : amarujala
एएसडीएम और सीओ रुड़की ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और स्कूल प्रशासन से वार्ता कर फेल छात्राओं का दुबारा एग्जाम कराए जाने की बात कही। अभिभावक छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाए जाने और उनका दुबारा एग्जाम कराए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
hangama
- फोटो : amarujala
सिविल लाइंस स्थित एक गल्र्स स्कूल में मंगलवार को गृहवार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा 11 और नौ की कुछ छात्राएं फेल हो गई। फेल छात्राओं ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई। इस पर अभिभावक तुरंत ही स्कूल पहुंच गए। छात्राओं का कहना था कि उनकी एग्जाम अच्छे हुए हैं। फिर वह फेल कैसे हो गई। उन्होंने उत्तरपुस्तिकाएं दिखाए जाने की मांग की।
4 of 6
BOOKS
अभिभावकों ने भी इस संबंध में स्कूल प्रशासन से बात की। साथ ही कहा कि यदि छात्राएं किसी विषय में फेल हुई हैं। तो उनका रि-एग्जाम कराकर उन्हें एक मौका दिया जाए। ताकि छात्राओं का भविष्य खराब न हो। लेकिन अभिभावकों के आग्रह के बाद भी स्कूल प्रशासन का रवैया संतोषजनक नहीं रहा। इस बात की जानकारी जब छात्र संगठन और एबीवीपी नेताओं लगी तो वह एकत्रित होकर स्कूल में पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
छात्र नेताओं और स्कूल प्रशासन में जमकर नोकझोंक हुई। छात्र संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी की और वहीं धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी पाकर एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान और सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह एवं कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं, अभिभावकों और छात्र संगठन से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद स्कूल प्रशासन से वार्ता की।
एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल प्रशासन से बातचीत की गई है। जो छात्राएं अनुउत्तीर्ण हुई है। उनके रि-एग्जाम की बात कही गई। इसके लिए स्कूल बोर्ड से वार्ता करेगा। उसके बाद रि-एग्जाम की डेट लेगा। एएसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। इस मौके पर गौरव शर्मा, गोविंद, आकाश गौतम, अर्जुन सिंह, शुभम, आकाश राठी, वरुण शर्मा, राजकमल पुंडीर, राष्ट्रवीर चौधरी, सूर्यकांत, प्रशांत गौड़ एवं अमर चौधरी आदि मौजूद रहे।