फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश में कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा रावण दहन, तैयारियां जोरों पर, पीछे है ये वजह... 

Sun, 29 Nov 2020 12:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिका पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर रावण दहन किया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस बार दशहरा पर्व पर ऋषिकेश में रावण का पुतला दहन नहीं किया गया था। लेकिन अब कार्तिक पूर्णिमा पर लोग यहां ये नजारा देख सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जी हां, हम बात कर रहे हैं अपहरण 2 वेब सीरीज की। तीर्थनगरी के त्रिवेणीघाट पर अपहरण 2 वेब सीरीज की शूटिंग के लिए दहशरे के मेले का सेट तैयार किया गया है। शूटिंग के दौरान दहशरे के मेले के साथ रावण दहन का सीन शूट किया जाना है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए टीम के सभी सदस्य इसकी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटे हुए हैं। पूरे घाट को लाइटिंग से सजाया जा रहा है। घाट पर स्टॉल बनाए गए हैं। जिसमें अनेक प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्टॉल में सजी दुकानें स्थानीय दुकानदारों की ही सजाई गई हैं। अपहरण 2 वेब सीरीज के निदेशक संतोष सिंह के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में एक्टर अरुणोदय सिंह मुख्य अभिनेता का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के अभिनेता और सहकलाकार शूटिंग के लिए तीर्थनगरी में पहुंच गए हैं। जो इन दिनों तीर्थनगरी के होटलों में रहकर यहां की नैसर्गिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें