फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की विराट से शादी पर उनकी दादी ने देहरादून से भेजा खास संदेश, कही दिल छू लेने वाली बात

Mon, 11 Dec 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
virat
अनुष्का और  विराट की शादी की चर्चाओं के बीच अनुष्का की दादी ने देहरादून से दोनों को शादी के लिए खास संदेश भेजा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
virat
हालांकि, उनकी शादी से दून में रह रहे रिश्तेदार अनजान हैं। दादी का कहना है कि अगर पोती की शादी होती तो उनका बेटा उन्हें फोन पर जरूर बताता। चाचा और चाची भी ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
virat
भले ही दादी उर्मिला को शादी के बारे में कोई जानकारी न हो लेकिन वो कहती हैं कि अनुष्का उनकी लाडली पोती है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगर अनुष्का की शादी विराट से होती है तो वो निश्चित तौर पर खुश रहेगी। उनका यही आशीर्वाद है कि वे दोनों हमेशा खुश रहें।

4 of 6
virat
 नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ में अनुष्का की 83 वर्षीय दादी उर्मिला शर्मा रहती हैं। बचपन में अनुष्का के पिता एके शर्मा भी यहां अपने भाईयों के साथ रहे हैं। अनुष्का भी अपने बचपन में अपने भाईयों के साथ नेशविला रोड स्थित शीला भवन में रही हैं। अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा ने बताया कि वह उनकी लाडली पोती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का विराट - फोटो : Self
शादी करेंगी तो बताएंगी, लेकिन अभी तक न तो मुझे कोई जानकारी है और न ही अनुष्का के किसी चाचा या चाची को। दादी इस बात से खफा भी नजर आईं कि मीडिया में शादी की तारीख को लेकर तमाम अफवाहें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट अनुष्का - फोटो : self
दादी ने आज भी अनुष्का के बचपन की तस्वीरें घर में सजाई हुई हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि बेटे एके शर्मा (अनुष्का के पिता) सेना में नौकरी पर जाने के बाद से दून से चले गए थे। लेकिन उन्होंने फोन पर हुई बात में यह नहीं बताया कि अनुष्का शादी करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें