अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपको भी यह खास सुविधा मिलने जा रही है। सरकार के इस फैसले से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आगे जानिए आपको क्या फायदा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Ration card
उत्तराखंड में सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना के 1.84 लाख राशनकार्ड धारकों को प्रति माह एक किलो सस्ती चीनी मिलेगी। राशनकार्ड धारकों को 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का विभाग सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों से 32 रुपये प्रति किलो की दर प्रत्येक माह 184.14 मीट्रिक टन चीनी की खरीद करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
suger
- फोटो : amarujala
अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को सस्ती चीनी उपलब्ध कराए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। अप्रैल 2017 से केंद्र सरकार ने चीनी पर दी जाने वाली सब्सिडी बंद कर दी है। इसके बाद से सभी राशनकार्ड धारकों को सस्ती चीनी मिलनी बंद हो गई है। केंद्र सरकार ने पिछले माह अंत्योदय योजना के राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह एक किलो सस्ती चीनी उपलब्ध कराने आदेश किया था।
4 of 6
suger
- फोटो : amarujala
इसके बाद प्रदेश में इसको लेकर कवायद शुरू की गई थी। इसको लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के बीच बनी सहमति के आधार पर 32 रुपये की दर से चीनी खरीद कर इसे 13.50 रुपये प्रति किलो की दर पर अंत्योदय कार्डधारकों को उपलब्ध कराए जाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन
- फोटो : file photo
खरीद मूल्य और बिक्री मूल्य के अंतर का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव आनद बर्द्धन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्ड धारकों को चीनी उपलब्ध कराने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति, एवं उपभोक्ता मामले का विभाग सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों (सितारगंज, बाजपुर, नादेही) से चीनी की खरीद करेगा। मिलों को निर्देश दिया है कि राज्य की वार्षिक आवश्यकता के मुताबिक चीनी का स्टॉक सुरक्षित रखा जाए। राज्य की वार्षिक आवश्यकता के अलावा चीनी का जो स्टॉक बचेगा मिलें उसकी आपूर्ति अन्य प्रदेशों को कर सकेंगी।