फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, नोएडा के बाद अब इस राज्य में पहुंची चोटी 'चुड़ैल', एक ही रात में कई महिला बनीं शिकार

Tue, 08 Aug 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
women choti cut in uttarakhand - फोटो : amarujala
दिल्ली और नोएडा में हड़कंप मचाने के बाद अब चोटी 'चुड़ैल' ने इस राज्य पर अपना धावा बोल दिया है। ‌जिससे अब यहां की महिलाएं और लड़कियां दहशत में हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
choti cut
पहले देहरादून में लड़की और अब काशीपुर में सोते वक्त महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। जिससे राज्य में दहशत को महौल बन गया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
choti cut - फोटो : amarujala
जानकारी के मुताबिक काशीपुर में कुंडेश्वरी के पास गांव अपने मायके हरिनगर में रक्षाबंधन पर आई महिला संतोष की चोटी सोते वक्त काट ली गई। महिला ने बताया कि अचानक उनके सिर में दर्द होने लगा। दर्द के कारण वह सुबह बेहोश हो गईं थी। परिजनों ने देखा तो पांच इंच चोटी कटी हुई जमीन पर पड़ी थी।

 

4 of 7
choti cut
महिला की चोटी कटने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। महिला गिन्नीखेड़ा गांव की रहने वाली है।

 
विज्ञापन

5 of 7
choti - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले देहरादून में एक लड़की अपने कमरे में सो रही थी, अचानक उसकी चीख निकली और बालों की चोटी जमीन पर गिर गई। मामला देहरादून जनपद के सहसपुर थाना क्षेत्र का था। जहां रात को 11:45 पर फरजाना अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। अचानक उसकी चीख निकल गई ‌थी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
choti - फोटो : अमर उजाला
फरजाना के परिवार वाले जाग गए फरजाना फरजाना के चिल्लाने की आवाज परिवार वालों ने उसे नींद से उठाने की कोशिश की, लेकिन फरजाना उठने के बजाए बेसुध हो गई थी। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे उठाने की काफी कोशिश की। लगभग 3 घंटे बाद तड़के 4:00 के बाद फरजाना होश में आई। वह उठी तो उसके साथ ही उसकी चोटी भी जमीन पर गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
choti cut
वहीं ऊधमसिंहनगर के जसपुर में भी एक महिला की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें