देहरादून में डाटकाली मंदिर के वार्षिकोत्सव के चलते शनिवार दोपहर से रविवार शाम चार बजे तक 28 घंटे हाईवे बंद रहेगा। डाटकाली माता के दर्शन के लिए देहरादून से नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों से भी लोग आते हैं। मंदिर के वार्षिकोत्सव के तहत जागरण और भंडारे का आयोजन होगा। इस आयोजन में हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस रूट पर चलने वाली बसों और ट्रकों को हरिद्वार होते हुए जाना होगा। शनिवार शाम सात बजे से छोटे वाहनों पर भी प्रतिबंध लग जाएगा। डाटकाली मंदिर में मौजूद यह नगाड़ा और घंटियां सालों पुरानी पद्घति से बजाया जाता है। (फोटोः राजीव गुप्ता)