फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: सामने आई अंकिता की हत्या की असली वजह, थी सोची-समझी साजिश, 76 मेहमानों से हुई पूछताछ

Tue, 04 Oct 2022 11:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने वनंत्रा रिजॉर्ट में पहले ठहर चुके और आगे के लिए बुकिंग कराने वाले 76 मेहमानों से पूछताछ की है। सभी के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ लोगों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने दूरदराज के लोगों को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। वहीं, पुलकित और उसके दोस्तों ने अंकिता की हत्या क्यों की इसकी वजह भी एसआईटी ने बताई।

Ankita Murder Case: कौन थे वो वीआईपी जिन्हें देनी थी 'एक्स्ट्रा सर्विस'? अब एसआईटी ऐसे खोलेगी सारे राज

एडीजी कानून व्यवस्था के मुताबिक, हत्याकांड को सिद्ध करने के लिए एसआईटी को पर्याप्त साक्ष्य मिल चुके हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अहम भूमिका अदा करेंगे। तीन से चार सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

Ankita Murder Case: टेक्निकल टीम के आगे टूटा पुलकित, एसआईटी के सामने उगली हत्या की रात की सारी सच्चाई

एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन को पुलिस मुख्यालय का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों को एसआईअी की अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। बताया कि हत्या का मकसद सिद्ध करने के लिए एसआईटी ने बहुत साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वनंत्रा रिजॉर्ट - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ और साक्ष्यों के मिलान के बाद यह बात सामने आ चुकी है कि अंकिता की हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। अंकिता रिजॉर्ट का राजफाश करना चाहती थी। इसीलिए उसे पुलकित और उसके दोस्त समझाने के बहाने नहर के पास लेकर गए। जब वह नहीं मानी तो उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला
यह भी पता चल चुका है कि पुलकित ने हत्या के अगले दिन अपना मोबाइल नहर में फेंका था। मोबाइल की तलाश की जा रही है। इसके अलावा रिजॉर्ट में क्या-क्या होता था, इस संबंध में मेहमानों से पूछताछ की गई है।हत्या की रात और उससे पहले रिजॉर्ट में ठहरे लोगों के बयान अहम हैं।

4 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
उनके मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। एडीजी ने बताया कि इनमें बहुत से वे लोग हैं, जो पहले ठहर चुके हैं। जबकि, कई लोगों ने बुकिंग कराई थी। दिल्ली के कुछ लोग भी यहां अक्तूबर के पहले सप्ताह में जन्मदिन की पार्टी करने आने वाले थे। उनसे भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में करीब 76 मेहमानों से पूछताछ की गई है। इनमें बहुत से लोगों ने रिजॉर्ट बुक कराया था। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सुबूत हैं। इसके अलावा विधिक राय भी ली जा रही है ताकि जांच का कोई बिंदु रह न जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें