फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Kataria: अब यूट्यूबर को छह सितंबर को दिल्ली से देहरादून लेकर आएगी पुलिस, सड़क पर शराब पीने का है आरोप

Mon, 03 Oct 2022 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने हाल ही में दिल्ली में सरेंडर किया था। दून पुलिस उसे लाने की तैयारी में थी, लेकिन दिल्ली के नियमों के चलते कटारिया को देहरादून नहीं लाया जा सका। दिल्ली पुलिस 150 किमी से अधिक की दूरी पर आरोपियों को ट्रेन से लेकर जाती है, लेकिन कटारिया को लाने के लिए ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं हो पाया। अब देहरादून न्यायालय में पेश करने के लिए कैंट पुलिस ने छह सितंबर की तारीख ली है। 

तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं: हरिद्वार में हर तरफ लगा गंदगी का अंबार, फिर भी मिल गया स्वच्छ गंगा शहर का पुरस्कार

सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में बॉबी कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी उसके खिलाफ फ्लाइट में सिगरेट पीने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

दून पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के तमाम प्रयास किए, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस बीच पिछले दिनों उसने दिल्ली में सरेंडर कर दिया था। वर्तमान में वह दिल्ली की जेल में बंद है। उसे वहां से बी वारंट पर लाने के लिए देहरादून पुलिस ने जेल में वारंट दाखिल किया था।
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
उसे दिल्ली पुलिस को ही देहरादून लाना था। इसके बाद शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाता। इस मामले में एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस उसे यहां लाने की व्यवस्था नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी कटारिया के घर पर कुर्की का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
उसे नियमानुसार सड़क मार्ग से नहीं लाया जा सकता था। दिल्ली के नियमों के अनुसार उसे ट्रेन से लाया जाता, लेकिन ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं हुआ। लिहाजा, अब कोर्ट से गुरुवार छह सितंबर   की तारीख ली गई है। 

4 of 5
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ 
10 अगस्त को कटारिया का वीडियो वायरल हुआ। 
11 अगस्त को उसके खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज। 
12 अगस्त को पता चला कि वीडियो 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग का है। 
12 अगस्त को उसे पूछताछ के लिए बुलाने को नोटिस जारी हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ 
14 अगस्त को उसके वकील ने आने से इनकार कर दिया। 
21 अगस्त को कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 
23 अगस्त को कटारिया ने सरेंडर की अर्जी लगाई और नहीं आया। 
24 अगस्त को पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर पर दबिश दी। 
26 अगस्त को पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया।
13 सितंबर को घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें