पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच में पाया था कि हरिद्वार के विशनपुर इरड़ा अहतमाल में 32 लाख रुपये, सजनपुर पीली में 47.94 लाख और ज्ञान लोक कॉलोनी शेखपुरा कनखल में 61.98 लाख रुपये लागत की भूमि अवैध रूप से अर्जित की गई है। मुख्य आरोपी के पास 40 लाख की ऑडी कार, 14 लाख की सफारी भी है। पुलिस ने हरिद्वार प्रशासन से आरोपी की 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने संस्तुति की थी, लेकिन अभी पुलिस को हरिद्वार जिला प्रशासन से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।