फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: आखिर क्या है राज?...रिजॉर्ट की छत पर मिला बड़ा पिंजरा और शराब की बोतलें, देखकर सब हैरान

Tue, 27 Sep 2022 09:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
वनंत्रा रिजॉर्ट में मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
जिस रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी काम करती थी वहां कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के कई सबूत मिले हैं। कई कर्मचारियों ने पुलिस के नाम वेतन न देने और मारपीट के शिकायती पत्र लिखे हैं। वहीं छत पर एक बड़ा पिंजरा और उसके आसपास जमा शराब की बोतलें प्रताड़ना की गवाही दे रही हैं।

Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा, पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक और अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के कर्मचारियों के साथ मारपीट और बंधक बनाने की बात लगातार सामने आ रही है। रिजॉर्ट में काम करने वाले रुद्रप्रयाग निवासी एक युवक को पुलकित आर्य ने बंधक बनाया था।

Ankita Murder Case: अंकिता की आखिरी व्हाट्सएप चैट...बहुत गंदा होटल है...‘स्पेशल सर्विस’ देने को कहते हैं और...

युवक को ऋषिकेश के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद हटवाल ने बंधन मुक्त कराया था। रविवार को जब वनंत्रा रिजॉर्ट में पड़ताल की गई तो कई चौंकाने वाले सबूत सामने आए। छत पर एक बड़े जानवर को कैद करने वाला पिंजरा रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
वनंत्रा रिजॉर्ट में मिला जानवरों वाला पिंजरा - फोटो : अमर उजाला
हैरानी की बात थी कि रिजॉर्ट में बड़े जानवरों को कैद करने वाले पिंजरे का क्या काम था। पिंजरे के आसपास महंगी अंग्रेजी शराब की कई बोतलें जमा थी। कई कर्मचारियों ने पुलकित आर्य के मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 5
वनंत्रा रिजॉर्ट में मिलीं शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में छत पर बड़ा पिंजरा और आसपास शराब की बोतलें संदेह पैदा करती हैं। वहीं रिजॉर्ट के फर्श पर पड़े बिजनौर के हल्दौर निवासी युवक अभिनव के एक ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र में वेतन न देने और मारपीट करने की शिकायत की गई थी।

4 of 5
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला
हालांकि यह शिकायत किसी कर्मचारी के नाम पर थी। रिजॉर्ट के पूर्व कर्मचारी विवेक भारद्वाज और ईशिता भारद्वाज ने भी पुलकित आर्य के नशे की हालत में कर्मचारियों से मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही है। ईशिता ने बताया कि अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता रिजॉर्ट में लड़कियां लाता था। इनमें कुछ लड़कियां कई बार आती थी तो कुछ नई लड़कियां भी होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
पूर्व कर्मचारी ईशिता भारद्वाज ने बताया कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता वनंत्रा रिजॉर्ट में अवैध धंधे चला रहे थे। उन्होंने कहा कि सौरभ उनके साथ शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि सौरभ उनको पुलकित के कमरे में न जाने की बात कहता था। सौरभ ने उनको राखी बांधने के लिए भी कहा था। ईशिता ने बताया कि सौरभ, पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के षड्यंत्र में फंस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें