फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: पहले गले लगाता फिर धीरे-धीरे सामने आता था पुलकित का असली चेहरा, हैरान कर देंगी ये बातें

Wed, 28 Sep 2022 12:08 PM IST
अलका त्यागी जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलकित आर्य शुरूआत में सभी से बेहद अच्छे ढंग से पेश आता था। लेकिन धीरे-धीरे उसका असली रूप दिखने लगता था। जो भी कर्मचारी रिजॉर्ट छोड़ने की बात करता, उसकी नजर में वो अपराधी बन जाता। एक पूर्व कर्मचारी की किस्मत अच्छी थी कि वह सही समय पर रिजॉर्ट से भागने में कामयाब रहा।  
 

Ankita Murder Case: एसआईटी ने लिए अंकिता के दोस्त पुष्प व रिजॉर्ट कर्मचारियों के बयान, ये बातें आई सामने


रुड़की स्थित एक गांव निवासी पूर्व कर्मचारी ने बताया कि वह पुलकित और उसके पीए की हरकतों के चलते छह दिन में ही वनंत्रा रिजॉर्ट छोड़कर घर आ गया था। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पुलकित के संपर्क में आया। उसने पुलकित के रिजॉर्ट में काम करने की इच्छा जाहिर की।
 

Ankita Murder Case: बेटी की मौत से टूट गई मां, बोली...हत्यारों को मुझे सौंपो, मैं करूंगी उनका संहार

पुलकित ने उसको 14 अगस्त को अपने साथ रिजॉर्ट चलने के लिए कहा। वह हरिद्वार के सिंहद्वार से उसको साथ लेकर रिजॉर्ट तक ले गया। सफर के दौरान पुलकित आर्य ने बड़े प्यार से भाई की तरह उससे बात की। उसने अपने परिवार के बारे में भी बताया। उसे लगा इतना अमीर होने के बाद भी पुलकित आर्य में जरा सा भी घमंड नहीं है। रात को वह रिजॉर्ट में पुलकित के कमरे से सटे एक कमरे में रुका था। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि अंकिता भंडारी और उसकी ज्वाइनिंग एक साथ होनी थी। लेकिन 31 अगस्त को पुलकित ने मैसेज करने पर बताया कि वह बाहर है। एक दो दिन में रिजॉर्ट में ज्वानिंग कराने की बात कहने लगा। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि 31 अगस्त को उसने पुलकित को फोन किया तो उसने हरिद्वार और सिंहद्वार आने को कहा।

विज्ञापन

3 of 5
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि वह अपने साथ ही उसको रिजॉर्ट में ले जाएगा। करीब डेढ़ दो घंटे बाद फिर फोन किया तो पुलकित ने कहा कि वह रिजॉर्ट में है और भीमगोड़ा आने को कहा। फिर बाद में कहा कि मुझे बहुत काम है और एक कर्मचारी को लेने के लिए भेजा है। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि वह रिजॉर्ट में सीधे पुलकित के कमरे में गया तो वह बड़े बुरे ढंग से पेश आया।

4 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
कहा कि यहां आने की जरूरत नहीं है, तुम कर्मचारियों के कमरों में जाओ। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि कमरा बहुत गंदा था। यहीं उसकी मुलाकात अंकिता से हुई। वह अंकिता से बात करता था इसलिए पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता की नजर में खटकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
पुलकित और अंकित के गलत व्यवहार के चलते पांच सितंबर को रिजॉर्ट छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलकित आर्य ने फोन कर कहा तूने मेरी गैरहाजिरी में काम कैसे छोड़ा। पूर्व कर्मचारी ने बताया कि पुलकित ने कहा कि आज से तू मेरी नजर में अपराधी है, आज के बाद दोबारा मुझे या किसी कर्मचारी को फोन नहीं करना। जितने दिन काम किया उसका वेतन नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें