फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: नहीं थम रहा आक्रोश...धरने पर बैठे कांग्रेसी, रायवाला में लोगों ने हाईवे किया जाम

Wed, 28 Sep 2022 03:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड में सबूतों को मिटाने, और जांच में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास कर विरोध दर्ज किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई बड़े नेता गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे। इस दौरान धरने को यूकेडी, माकपा और तमाम दूसरे संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उधर, रायवाला में भी लोगों ने आरएसएस पदाधिकारी के द्वारा अंकिता के परिजनों पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ हाईवे जाम कर दिया।

Ankita Murder Case: अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता के हत्यारोपियों को सजा तभी मिलेगी जब साक्ष्य बचेंगे। साक्ष्यों को नष्ट किया जा रहा है। समय से कोई कदम नहीं उठाया गया। गिरफ्तारी में देरी हुई। अंकिता का शव बरामद करने में देरी हुई। जिस रिजॉर्ट में साक्ष्य थे उस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से अंकिता भंडारी के परिजनों को दी गई 25 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि यह कोई खैरात नहीं है जो सरकार पीड़ित परिजनों को बांट कर वाहवाही लूट रही है।

उन्होंने आर्थिक सहायता को एक करोड़ रुपए किए जाने की मांग की। वहीं, अंकिता हत्याकांड के मामले में उन्होंने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अंकिता के परिजनों पर दबाव बनाकर जनता के आक्रोश को कुचलने की कोशिश की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी की ओर से अंकिता के पिता के साथ फोन पर की गई बातचीत का ऑडियो डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया में सार्वजनिक करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से इस मामले में सरकार सुनियोजित ढंग से अपराधियों को बचाने के लिए सबूतों को मिटा रही है उससे उन्हें सरकार और पुलिस प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने इस मामले में एक बार फिर से हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराई। 
विज्ञापन

3 of 5
धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, रायवाला में अंकिता भंडारी व उनके परिजनो पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल द्वारा फेसबुक के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने रायवाला थाने का घेराव किया और देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन करने वालों ने विपिन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

4 of 5
धरना देते लोग - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को भी कोटद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार समेत कई जगहों पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता के पिता से बात कर सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि वह सहमति देते हैं तो कांग्रेस उनकी तरफ से नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग करेगी। लेकिन इसके लिए परिजनों की सहमति जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें