फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: पुलकित से यारी अंकित और सौरभ को पड़ी भारी, लग्जरी शौक ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Thu, 29 Sep 2022 09:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की शानो-शौकत देखकर उससे यारी करने वाले अंकित गुप्ता और सौरभ भाष्कर भी लग्जरी लाइफ स्टाइल की महत्वाकांक्षा से सलाखों के पीछे पहुंच गए। सौरभ बीटेक पास है।

अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने पुलकित से नजदीकियां बढ़ाई। जबकि अंकित दोनों से काफी छोटा है। पुलकित की महंगी चमचमाती कारों और घूमने-फिरने के शौक ने अंकित को भी अंकिता हत्याकांड का गुनहगार बना दिया। 

Ankita Murder Case: अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य स्वदेशी भवन आर्य नगर में रहता है। जबकि अंकित गुप्ता का परिवार दयानंद नगरी ज्वालापुर में रहता है। सौरभ भाष्कर का परिवार सूरज नगर में रहता है।

Ankita Murder Case: पुलकित के फोन से खुल सकते हैं कई राज! अगर पानी में गिरा तो कैसे होती रही थी बात...

तीनों कालोनियां ज्वालापुर थाना क्षेत्र में आती हैं। पुलकित आर्य पूर्व मंत्री डा. विनोद आर्य का छोटा बेटा है। डा. विनोद आर्य ज्वालापुर क्षेत्र का रसूखदार परिवार है। हर कोई उस परिवार की शानो शौकत देखकर नजदीकियां बढ़ाना चाहता है। पुलकित आर्य की लग्जरी जिंदगी देखकर 19 वर्षीय अंकित और 35 साल का सौरभ भी उसके करीब पहुंच गए। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोग बताते हैं कि अंकित को महंगी कारों में घूमने फिरने का शौक था। वह पुलकित की महंगी कारों को लेकर अक्सर कालोनी में घूमता था। पुलकित के साथ ही रहता था। वहीं सौरभ भाष्कर रुड़की के एक निजी कालेज से बीटेक पास है। कुछ वर्षों तक एक नामी कंपनी में नौकरी की। लेकिन पुलकित के संपर्क में आने के बाद नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
सौरभ को लग्जरी लाइफ जीने का शौक था। वह दुबई भी घूमकर आया था। पुलकित से नजदीकियां बनने के बाद अंकित और सौरभ उसी के रिजॉर्ट में रहने लगे। कई बार हरिद्वार भी तीनों साथ देखे गए। अंकिता हत्याकांड में अब तीनों सलाखों के पीछे हैं। 

4 of 5
सौरभ भाष्कर - फोटो : अमर उजाला
सौरभ भाष्कर के पिता की कटहरा बाजार में बैग (बस्तों) की दुकान है। सौरभ भाष्कर के परिवार में बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की दुकान से ही परिवार का पालन पोषण होता है। परिवार में भाष्कर इकलौता बेटा है। अंकिता हत्याकांड के बाद भाष्कर का परिवार अब घर से बाहर नहीं निकल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकित - फोटो : अमर उजाला
दयानंद नगरी निवासी अंकित गुप्ता की मां बेहद मेहनती है। मां अपने घर पर समौसे और मठरी बनाकर दुकानों पर सप्लाई करती है। पिता निजी कंपनी में जॉब करते हैं। अंकिता हत्याकांड में अंकित का नाम सामने आने से उसकी मां को सबसे अधिक झटका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें