फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: घटना के दिन रिजॉर्ट के रसोइए से अंकिता की आखिरी बातचीत का ऑडियो वायरल, रोते हुए बोली...

Mon, 26 Sep 2022 09:56 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
घटना के दिन अंकिता की पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित गुप्ता के साथ तीखी बहस हुई थी। अंकिता चीख रही थी, चिल्ला रही थी और रो भी रही थी। रिजॉर्ट के शेफ आदि कर्मचारी सब सुन रहे थे, लेकिन कोई भी विरोध की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

Ankita Murder Case: अंकिता की आखिरी व्हाट्सएप चैट...बहुत गंदा होटल है...‘स्पेशल सर्विस’ देने को कहते हैं और...

अंकिता के दोस्त पुष्प दीप ने फोन पर उससे कहा कि वह किसी को भेजकर अगले दिन उसे घर छुड़वा देगा। लेकिन आरोपी अंकिता को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए और बैराज में धक्का दे दिया।

Ankita Murder Case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- पहले बुरी तरह मारा फिर नहर में धकेल दिया

अंकिता और पुष्प दीप के बीच हुई इस बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रही है। अंकिता का गांव रिजॉर्ट से करीब डेढ़ सौ किमी दूर था। इसीलिए रोज आनाजाना मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसी वजह से अंकिता रिजॉर्ट के ही एक कमरे में रह रही थी। उसका बैग आदि सामान भी इसी कमरे में था। वह इसी बैग को रिजॉर्ट से अपने पास लाने की बात कर रही थी। अंकिता रिजॉर्ट छोड़कर जाना चाहती थी।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उसने रिजॉर्ट के रसोइए को फोन कर उसका बैग किसी दुकान तक लाने के लिए कहा था। तब वह बहुत रो रही थी। रसोइया कहीं बाहर था, वह अंकिता को बोलता है कि मैं आ रहा हूं और वह अपने साथी को बाइक को वापस रिजॉर्ट की तरफ घुमाने के लिए भी कहता है।

4 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता की जम्मू में नौकरी करने वाले मित्र पुष्प दी घटना के दिन अंतिम बार फोन पर बात हुई थी। रात को करीब 8.30 बजे अंकिता ने फोन पर पुष्प को बताया कि वह फंस गई। पुष्प ने बताया कि उसने अंकिता को अगले दिन किसी को भेजकर घर श्रीकोट पहुंचाने की बात कही । अगर अंकिता एक दिन रुक जाती तो उसकी जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अंकिता की उसके दोस्त के साथ व्हाट्सएप पर हुई चैट भी वायरल हो रही है। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि चैट से जाहिर है कि अंकिता पर गलत काम करने का दबाव था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें