फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: पुलकित का राजदार था अंकित, अतिरिक्त सेवा का बनाता था दबाव, अंकिता को भी कहा था...

Sat, 31 May 2025 11:43 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Ankita bhandari Murder Case: पुलकित आर्य का निजी सहायक अंकित गुप्ता उसका खास दोस्त था। उसे पुलकित की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी रहती थी।
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलकित आर्य का निजी सहायक अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित उसका राजदार था। अंकित ही ग्राहकों और कर्मचारियों से बात करता था। अंकिता पर भी उसी ने सबसे पहले ग्राहकों को अतिरिक्त सेवा देने के लिए दबाव बनाना शुरू किया था।

पुलकित आर्य का निजी सहायक अंकित गुप्ता उसका खास दोस्त था। उसे पुलकित की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी रहती थी। अंकिता भंडारी को रिजॉर्ट में किस काम के लिए नौकरी दी गई है इसका उसे पहले से पता था। 28 अगस्त 2022 को अंकिता ने रिजॉर्ट में नौकरी शुरू की थी। अन्य कर्मचारी जहां हॉल और खराब कमरों में रहते है। वहीं, अंकिता को रिसेप्शन के ठीक बगल में एक बढ़िया और वातानुकूलित कमरा रहने के लिए दिया गया था।

Ankita Murder Case: 40 हजार फोन नंबर और 800 CCTV की हुई जांच, 'एक्ट्रा सर्विस' का दबाव...VIP कौन? आज भी राज
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों बाद ही अंकित गुप्ता ने अंकिता भंडारी पर ग्राहकों की मसाज करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसके बाद एक बड़े वीआईपी के जल्द आने की बात कहते हुए उसको अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर लगातार दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन

3 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उसने हर बार अतिरिक्त सेवा के लिए पुलकित आर्य का हवाला दिया। जब, अंकिता ने साफ इंकार कर दिया तो फिर पुलकित आर्य ने उससे सीधी बात की। तब, बिजनौर निवासी एक पूर्व कर्मचारी का कहना था कि पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता ने अंकिता भंडारी के साथ मारपीट भी की।

4 of 5
कोर्ट से बाहर आते अंकिता के कातिल - फोटो : अमर उजाला
उसने यह बात पुष्पदीप को व्हाट्सएप चैट के दौरान बताई थी। उसने यह भी कहा था कि वह बहुत असुरक्षित महसूस कर रही है। कहा था कि यह बहुत गंदा होटल है उसे यहां काम नहीं करना है। पुलकित आर्य किसी भी कर्मचारी से अधिकतर अंकित गुप्ता के माध्यम से ही बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलकित का कमरा रिजॉर्ट के पीछे फैक्टरी के भूतल पर था। केवल, अंकित गुप्ता ही उसके कमरे में जाता था। अंकित गुप्ता ने पुलकित के कहने पर कई कर्मचारियों को धमकाया था। कर्मचारियों का यह भी कहना था कि पुलकित आर्य केवल अंकित गुप्ता पर ही विश्वास करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें