विश्वनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर खुदाई के दौरान प्राचीन कुंड मिला है, जिसमें काफी मात्रा में पानी का स्राव हो रहा है। कुंड के भीतर और बाहर लगे पत्थरों की बनावट व खंभे भी दशकों पुराने हैं। बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा का कहना है कि कुंड का निरीक्षण कर पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया जाएगा। कुंड की सुरक्षा व संरक्षण के जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।