फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के दौरान खुदाई में मिली ऐसी चीजें कि देखकर हैरान रह गया हर कोई, तस्वीरें...

Mon, 08 Jan 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 6
idols
कैंप में खुदाई के दौरान यहां ऐसी चीजें मिलीं जिन्हें देखकर सब हैरान रह गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
idols
ब्लाक कल्जीखाल के महड़ गांव में देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियों का संग्रह मिला है। यह संग्रह जीआईसी साकनीखेत के एनएसएस शिविरार्थियों को मिला है। प्राचीन मूर्तियों के मिलने से आसपास के लोग भी इन्हें देखने यहां पहुंचे। पुरातत्व विभाग की सूची में मूर्तियों का समूह दर्ज नहीं है और न ही पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी है।
विज्ञापन

3 of 6
idols
ब्लाक कल्जीखाल के जीआईसी साकनीखेत के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतिम दिन शिविरार्थियों को गांव के पास स्वच्छता अभियान के दौरान एक पुरानी चहारदीवारी के भीतर पुरानी मूर्तियां नजर आई। शिविरार्थियों ने यहां जमा झाड़ियां हटाई, तो वहां कई मूर्तियां नजर आई।

4 of 6
idols
शिविर में कार्यक्रम अधिकारी गोविंद सिंह चौहान, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह नेगी, विशिष्ठ अतिथि बीरेंद्र सिंह नेगी ने मूर्तियों की जानकारी प्रशासन को भेजी है, लेकिन शुक्रवार को अवकाश के चलते प्रशासन तक यह सूचना नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

5 of 6
idols
इस बारे में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकार आशीष कुमार ने जानकारी होने से इंकार किया है। बता दें कि क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार के पास वर्ष 2013 से सहायक निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झाड़ू
ऐसे में अपने मूल पद के बजाय देहरादून से ही क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में टूट कर बिखरती पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को संरक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें