अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों राधिका और अनंत की शादी की से जुड़ी रस्में चल रही हैं। इसी बीच प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान केदारनाथ को भी भेजा है।
तीर्थ पुरोहित भरत कूर्मांचली ने निमंत्रण पत्र केदारनाथ धाम पहुंचाया। यहां अनंत के विवाह का निमंत्रण पत्र धाम के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग ने ग्रहण किया।
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद निमंत्रण पत्र को प्रधान पुजारी ने मंदिर में समर्पित किया। इसके साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समीति (बीकेटीसी ) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को भी विवाह समारोह का निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
3 of 5
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा
- फोटो : अमर उजाला
अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
4 of 5
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का कार्ड केदारनाथ भेजा
- फोटो : अमर उजाला
उनके छोटे भाई उद्योगपति अनिल अंबानी भी दर्शन को पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।