फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रात को सैलाब में बहा एमिटी के छात्रों से भरा वाहन, सुबह जो मंजर दिखा उड़ गए सबके होश

Sun, 13 Aug 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
1 of 6
flood
नोएडा से एमिटी यूनिवर्सिटी के छह छात्र उत्तराखंड घूमने आए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी ये ट्रिप कइयों की जान ले लेगी। तस्वीरें बेहद दर्दनाक...
 

2 of 6
flood
नोएडा के बीटेक और लॉ के छह छात्रों की एक्सयूवी कार शुक्रवार की रात रामनगर में सांवल्दे पूर्वी के उफनाए नाले में बह गई। सभी को रात को सैलाब से निकाल लिया गया, लेकिन दो छात्रों को कुछ पता नहीं लग पाया। शनिवार की सुबह नाले के किनारे दोनों छात्रों के शव पड़े मिले।

 

3 of 6
flood
रात की आफत के बाद शनिवार की सुबह वहां का मंजर देख सबके होश उड़ गए। दोनों छात्रों के शव रेत से सने थे और उनके आस-पास की रेत खून से सनी हुई थी। शुक्रवार की रात जब तेज बहाव में कार बहने लगी तो दो छात्र तो कूदकर निकल गए लेकिन रिसार्ट कर्मी समेत पांच काफी दूर बह गए। राहत और बचाव के लिए पहुंची टीम ने तीन छात्रों को डेढ़ किमी दूर जाकर निकाला।

 

4 of 6
flood
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा (यूपी) से बीटेक के पांच और लॉ का एक छात्र पारस शर्मा घूमने के लिए एक्सयूवी (डीएल आईसी 9617) से शुक्रवार की शाम रामनगर आए थे। सभी छात्र एक रिसोर्ट में ठहरे थे। यहां मनपसंद खाना न मिलने पर वे रात नौ बजे पिज्जा बाइट में खाना लेने चले गए। उनके साथ रिसोर्ट का कर्मचारी भी मौजूद था। लौटते समय गाड़ी हिम्मतपुर डोटियाल का नाला पार कर गई लेकिन सांवल्दे पूर्वी नाला पार करते समय गाड़ी बंद हो गई।

 

5 of 6
flood
कुछ ही देर में पानी अधिक होने के कारण गाड़ी बहने लगी। इस बीच अलीगढ़ निवासी छात्र उमेद अख्तर गाड़ी से कूदकर बाहर निकला और शोर मचाने लगा। आवाज सुनते ही पुल पर मौजूद कर्मचारी बचाव के लिए आए। गाड़ी बहने  की सूचना मिलते ही एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, उपनिरीक्षक चेतन रावत, एसएसआई कविंद्र शर्मा की टीम मौके पर पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
river
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने रेस्क्यू करना शुरू किया। इस बीच पुल प्रबंधन ने जेसीबी डालकर कार को रोकने की कोशिश की लेकिन जेसीबी भी पानी के तेज बहाव से बहने लगी। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर पारस शर्मा समेत तीन छात्रों को निकालने में सफलता हासिल की। हल्द्वानी के शुभम पांडे और हरियाणा के पंचकूला सेक्टर आठ निवासी ऋषभ गर्ग लापता थे। जिनके शव शनिवार की सुबह बरामद कर लिए गए। पारस शर्मा आजादनगर हरथला कालोनी, सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें