फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारपुरी का प्रमोशन करेंगे बॉलीवुड के बादशाह, उत्तराखंड को देने वाले हैं एक बड़ी सौगात

Sat, 16 Sep 2017 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के द‌िल की धड़कन ब‌िग बी अब जल्द ही उत्तराखंड आएंगे। वे बाबा केदार के धाम पहुंचकर एक खास काम करने वाले हैं। ज‌िससे उत्तराखंड को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath
मीड‌िया सूत्रों के मुताब‌िक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है क‌ि भाजपा सरकार जल्द केदारनाथ को नई केदारपुरी के रूप में विकसित करेगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
trivendra singh rawat
केदारपुरी के प्रमोशन के ल‌िए बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन एक बड़ा शो करेंगे, जिसके सहयोग से जुटाई गई राशि केदारनाथ के विकास पर खर्च होगी। उन्होंने कहा कि सीएम ने कहा कि केदारनाथ में 113 भवन बनाए जाने हैं, जिनमें 43 भवन बना दिए गए हैं।

4 of 6
अमिताभ बच्चन
​केदारनाथ के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। केदारनाथ धाम में सरस्वती और मंदाकिनी नदी के तटों पर सुरक्षा दीवार के लिए टीएचडीसी और ओएनजीसी की स्वीकृति मिल गई है, शीघ्र इस पर काम होगा।
विज्ञापन

5 of 6
kedarnath - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कई उद्योगपति केदारनाथ के विकास को हाथ बढ़ा रहे हैं। जल्द ही 70 भवनों का निर्माण कर दिया जाएगा। इस साल तक पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जितनी भूमि जिसकी है उसको उतनी ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में ढाई हजार लोगों के लिए योगा और ध्यान के लिए कर्वड विशाल पांडाल हाल बनाया जाएगा। इससे यहां पहुंचने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें