फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार आकर एक-दूजे के हुए अमेरिका की सीगल और स्पेन के मेरीय, मंदिर में लिए सात फेरे, तस्वीरें...

Sun, 23 Aug 2020 11:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर विदेशी जोड़ा उत्तराखंड पहुंचा। यहां दोनों हिंदू रीति-रिवाज से एक दूजे संग सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। उन्होंने मंदिर में शादी की। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका की सीगल और स्पेन के मेरीय ने रुद्रप्रयाग के गीता कुटीर मंदिर में भारतीय रीति-रीवाज के साथ शादी की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, जो बंधनों को मजबूत करने का संदेश देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड पर स्थित बांसवाड़ा में गीता-कुटीर मंदिर में गांव के पंडित जी ने हिंदू परंपरानुसार सीगल और मेरी का विवाह कराया। सुबह गणेश पूजन के बाद हल्दी हाथ की रस्म निभाई गई। मंगल स्नान के बाद सात फेरे लिए गए। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सभी रस्में पहाड़ी रीति-रिवाज के साथ पूरी की गई। नवदंपती ने कहा कि भारत देश बहुत अच्छा लगता है। वे यहां विवाह करना चाहते थे, इसलिए यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों लॉकडाउन से पहले से भारत में आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को वे नई टिहरी के नरेंद्रनगर से पैदल ही रुद्रप्रयाग होते हुए बांसवाड़ा पहुंचे। दोनों का विवाह कराने में होटल व्यवसायी अमित सजवाण और उसके पिता देवेंद्र सिंह सजवाण ने भरपूर मदद की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें