देहरादून में आयोजित डॉग शो में पहुंचे इन डॉगीज में से किसी का ट्रेनर विदेशी है तो किसी डॉगी की डाइट हैरान कर देने वाली है। देशभर से 35 ब्रीड के करीब 250 डॉगी इस बार के 54वें और 55वें नेशनल डॉग शो में हिस्सा लेने के दून पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 11
dog show
रेंजर्स ग्राउंड में दून वैली केनल क्लब की ओर से आयोजित डॉग शो को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। उत्तराखंड के साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, कोयम्बटूर समेत करीब 12 राज्यों से लोग अपने डॉगी को लेकर शो में पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 11
dog show
दिल्ली से पहुंचे आलोक नंदा 15 माह के टैडी (चाओ-चाओ ब्रीड) और 10 माह के प्राइड (टिबेटन मेस्टिफ ब्रीड) के साथ डॉग शो में हिस्सा लेने पहुंचे। बताया कि वह बीते कई वर्षों से यहां आ रहे हैं।
4 of 11
dog show
बताते हैं कि प्राइड डाइट में 30 अंडे, एक मुर्गा और एक किलो दूध शामिल है। वहीं, उसके लिए एसी रूम बनाया गया है। क्योंकि ये डॉग ठंडे जगहों पर पाए जाते हैं, ऐसे में उन्हें वैसा ही माहौल देना पड़ता है। इन्हें ट्रेनिंग देने के लिए हमने विदेशी ट्रेनर रखा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 11
dog show
रेंजर्स मैदान में आयोजित डॉग शो के दौरान ग्रेडडेन डॉग।
विज्ञापन
6 of 11
dog show
डॉग शो के दौरान जर्मनशेफर्ड डॉग। यह बेहद समझदार, वफादार, सूंघने की जबरदस्त क्षमता रखता है।