फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत खास है 17 मार्च का दिन, शनिवार को अमावस्या में इन उपायों को करने से चमकेंगे सितारे

Sat, 17 Mar 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
shani dev
इस बार 17 मार्च 2018 को अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करना है तो ये उपाय करें।

 
विज्ञापन

2 of 8
Shani Dev
जयोतिषाचार्य पंडित संतराम ने बताया कि, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके पितरों के निमित्त पिंड दान, तर्पण, दान आदि किए जाते हैं।   अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव होते हैं, इसलिए यह पितरों को प्रसन्न करने का भी सही समय होता है। आगे जानिए कैसा असर रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
aries - फोटो : aries
मेष राशि : इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर और स्नान के बाद सवा किलो बाजरा मिट्टी के कलश में भरकर उस पर सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं। इसके बाद काले कंबल के आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। यह कलश किसी बुजुर्ग व्यक्ति को दान दें।

वृषभ राशि : सवा किलो तुअर की दाल मिट्टी के कलश में भरें। उस पर सरसों के तेल का चौमुखा दीपक लगाएं। आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। यह कलश किसी 9 वर्ष से कम आयु की कन्या को दान दें। इसके बाद पीपल के वृक्ष में कच्चा दूध अर्पित कर घी का दीपक जलाएं।

4 of 8
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
मिथुन राशि: सवा किलो साबूत हरे मूंग हरे रंग के कपड़े में बांधकर स्टील के बर्तन में घर के पूजा स्थान में रखें। शनिदेव का ध्यान करते हुए बर्तन के ऊपर सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं।

कर्क राशि: सवा किलो अक्षत यानी अखंडित चावल सफेद कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें।  इसके बाद शनिदेव का ध्यान करें।
 
विज्ञापन

5 of 8
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि: इस राशि के जातक सवा किलो गेहूं लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। शनिदेव का ध्यान करके अपनी सारी समस्याओं से मुक्ति का आग्रह करें। यह पोटली किसी भिखारी को दान-दक्षिणा के साथ भेंट करें।

कन्या राशि : इस राशि वालों को सवा किलो पालक या मैथी हरे कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखे। हरे रंग के आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करके यह पोटली मजदूर वर्ग के लोगों दान कर दें।
विज्ञापन

6 of 8
तुला राशि
तुला राशि : सवा किलो शकर बांधकर शनिदेव का ध्यान करते हुए अपने पूजा स्थान में रखें। ऊं शनिदेवाय नमः मंत्र की एक माला जाप करें और यह पोटली किसी विधवा स्त्री को भेंट करें। विधवा न मिले तो किसी मंदिर में दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: मसूर की दाल लाल कपड़े में बांधकर दान कर दें। फिर शिव मंदिद में इसे दान कर दें।
विज्ञापन

7 of 8
मकर राशि
धनु राशि: घर में नियमित पूजा के बाद सवा किलो चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर उसमें 10 का सिक्का रखें। अब शनिदेव का ध्यान करें। यह पोटली किसी ब्राह्मण को दान करें।

मकर राशि: नीले कपड़े में सवा किलो काले चने बांधकर किसी ब्राह्मण को दक्षिणा सहित भेंट करें। यह दान किसी शिव मंदिर में भी अर्पित किया जा सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि : काले कपड़े में सवा किलो काले उड़द बांधकर पूजा स्थान में रखें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करें और दान दे दें।

मीन राशि : इस राशि के जातक सवा लीटर सरसो का तेल स्टील के पात्र में भरकर शनि मंदिर में दान करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार भिखारियों को वस्त्र भेंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें