उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय व अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार 11-11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देगी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मेधावियों से मुलाकात की। उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षा मंत्री ने गीत गाकर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में प्रत्येक जिले के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, लैपटॉप बैग और किताबें भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला हर साल मेधावियों को सम्मानित करता है, इसके लिए वह बधाई का पात्र है। यह पुरस्कार प्रेरणा देने का काम करते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान में सम्मानित किए गए होनहारों को राज्य सरकार 11-11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देगी।