फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Mahakumbh: सवाल पूछने से पहले कागज पर जवाब देखकर चौंक गए लोग...भविष्य जानने को दिखे बेकरार, तस्वीरें

Mon, 08 Jan 2024 05:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के पास भविष्य जानने वालों की दिखी भारी भीड़ - फोटो : amar ujala

अपनी समस्याओं का समाधान लेने ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के पास आए लोगों के सवालों से पहले उन्होंने कागज पर उनका जवाब लिख दिया। उनकी इस विधा को देखकर लोग न सिर्फ अचंभित हुए बल्कि उनकी जिज्ञासा अपने जवाब को जानने की ओर बढ़ गई।



अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में अपना भविष्य जानने वाले प्रश्नकर्ता से बिना कुछ पूछे ही पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने उनके प्रश्नों के जवाब को पेपर पर लिखकर बता दिया। प्रभु श्रीराम के अनन्य एवं परम पूज्य गुरूदेव हैड़ाखान वाले बाबाजी के भक्त पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह हर अनजान व्यक्ति के जीवन से जुड़ी जानकारी पहले ही कागज पर लिखकर उसका निदान भी बताते हैं।

पिछले बार कहा था घर बन जाएगा, घर बन गया
ज्योतिष महाकुंभ में डॉ. एलके त्रिपाठी के पास आए पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा, इससे पहले दून में आयोजित महाकुंभ में आए थे। तब ज्योतिषाचार्य ने कहा था कि आपका घर बन जाएगा। वाकई मेरा घर बन गया। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ के लिए लंबा इंतजार किया है। इस बार डॉ. त्रिपाठी ने उन्हें बताया है कि उन्हें जल्द वाहन सुख मिलने वाला है। नेगी ने कहा कि ज्योतिष हमें अपनी सकारात्मक ऊर्जा को दिशा देने का काम करता है।

विज्ञापन

2 of 5
ज्योतषियों से अपने सवाल पूछते लोग - फोटो : amar ujala





बोले लोग

मुझे कार्यक्रम के बारे में अमर उजाला अखबार से पता चला। मैं यहां अपने कॅरियर के बारे में जानने के लिए आई हूं, जिसमें कुछ समय से परेशानी आ रही है। मुझे अपने सवालों का जवाब पाकर अच्छा महसूस हुआ। -प्रोमिला, पटेल नगर

मैं बेटे की सेहत के बारे में जानने के लिए आई हूं। बेटे की सेहत खराब रहती है। जिसको लेकर मैंने आचार्य से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आप उपाय कीजिए, बेटे की सेहत में सुधार आएगा। -पूनम रतूड़ी

अपनी सेहत के बारे में जानने के लिए आए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में भी पता किया। इसके अलावा अपने बच्चों के भविष्य के बारे में भी जानकारी ली। -नीलम बख्शी, पटेल नगर

मैं यहां अपनी पारिवारिक समस्या और अपने बच्चों के कॅरियर को लेकर सवाल लेकर आई हूं। मुझे कई ज्योतिषियों से मिलने का मौका मिला है।  -प्रीति थपलियाल

विज्ञापन

3 of 5
भविष्य जानने उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

मेज पर फैले टैरो कार्ड भी बताते हैं भविष्य

ज्योतिष शास्त्र में टैरो कार्ड रीडिंग भी एक महत्वपूर्ण विधा है। मेज पर फैले ये टैरो कार्ड भी जीवन का भविष्य बताते हैं। ज्योतिष महाकुंभ में टैरो कार्ड रीडिंग से काफी लोगों ने अपना भविष्य जाना। टैरो कार्ड एक्सर्पट डॉ. वाई राखी बताती हैं कि टैरो के 78 कार्ड भविष्य के राज खोलते हैं। टैरो एक एनर्जी है और हमारे आसपास पॉजिटिव व नेगेटिव एनर्जी होती है। जब हम उन एनर्जी का प्रयोग करते हैं तो सामने वाले की वाईब्रेशन हमारी वाईब्रेशन से मिलती है। तब हम उनके सवालों के जवाब देते हैं। कार्ड सब कुछ बोलते हैं। जिनके पास जन्मतिथि नहीं होती, उनके लिए कार्ड भविष्य जानने का अच्छा जरिया है। कहा कि टैरो कार्ड से सामने वाले के हर सवाल के जवाब मिलते हैं।

4 of 5
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

कुंडली बनवाने को उमड़ी भीडृ

ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क कुंडली बनवाने को लोगों की खासी भीड़ नजर आई। सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी कुंडली बनवाई। स्टॉल पर सुबह से ही कुंडली बनवाने को उत्साह दिखा। जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि नहीं पता थी, उन्होंने हस्तरेखा के माध्यम से अपनी जन्मतिथि पता कर कुंडली बनवाई। लोगों की खासी भीड़ होने के चलते कुंडली बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार भी करना पड़ा।

ये भी पढ़ें...Influenza: देहरादून में अब डराने लगा इन्फ्लुएंजा, चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

प्रमोशन के सवाल लेकर पहुंचे लोग
ज्योतिष महाकुंभ में प्रश्न ज्योतिष पीपीएस राणा ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका भविष्य बताया। उनके पास सबसे अधिक छात्रों ने ग्रेजुएशन के बाद बिजनेस या नौकरी करने के प्रश्न किए। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन की समस्याओं को लेकर काफी लोग पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें