अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आयोजित सबसे बड़ा दिव्यांग सहायता और स्वास्थ्य जांच शिविर अपनी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरा। इसकी गवाही मायूस चेहरों की मुस्कान दे रही थी।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
2 of 18
रविवार को देहरादून के एसजीआरआर पीजी कॉलेज परिसर में दिव्यांग सहायता एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ सचिव स्वास्थ्य डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने किया। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर दिव्यांगों के कृत्रिम अंगों की नाप-जोख कर रही एलिम्को की टीम से जरूरी जानकारियां भी जुटाईं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
3 of 18
कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरणों की सहायता से उनका जीवन आसान हो सकेगा। साथ ही उन्हें वह सम्मान भी हासिल होगा, जिसके वह हकदार हैं।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
4 of 18
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श और दवा दी। मरीजों ने शिविर आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
5 of 18
परेशानी, हताशा और निराशा लेकर शिविर में पहुंचे दिव्यांगों व उनके परिजनों के चेहरे लौटते समय खुशी और संतुष्टि के भाव से परिपूर्ण दिखे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
6 of 18
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर आयोजित सबसे बड़े दिव्यांग सहायता और स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
7 of 18
शिविर में एलिम्को की टीम ने दिव्यांगों के लिए जरूरी कृत्रिम अंगों की नाप-जोख की। साथ ही जरूरी उपकरणों की सूची भी तैयार की।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
8 of 18
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिव्यांगों समेत शिविर में मौजूद अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर फ्री दवाएं बांटी।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
9 of 18
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही दिव्यांगों की जांच कर विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए, तो समाज कल्याण विभाग की टीम ने दिव्यांगों से संबंधित अलग-अलग योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
10 of 18
दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों और अन्य जरूरी उपकरणों का वितरण आगामी कैंप में किया जाएगा।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
11 of 18
उन्होंने शिविर आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एलिम्को की जमकर तारीफ की। डॉ. औलख ने कहा कि अमर उजाला के प्रयास से दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में लाने में बहुत मदद मिलेगी।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
12 of 18
शिविर में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 200 से अधिक दिव्यांग पहुंचे। रजिस्ट्रेशन के बाद एलिम्को की टीम ने उनकी जांच की। उनकी जरूरतों को समझते हुए कृत्रिम अंगों के लिए नाप-जोख, ईएनटी और आई टेस्ट किया गया। एलिम्को के विशेषज्ञों ने गूंगे-बहरों की जरूरतों को समझने का प्रयास किया।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
13 of 18
अन्य दिव्यांगों की जरूरत के अनुसार ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन समेत अन्य उपकरणों की सूची तैयार की गई। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे दिव्यांगों ने शिविर आयोजन के लिए अमर उजाला के प्रयासों की जमकर सराहना की।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
14 of 18
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए। सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. भागीरथी जंगपांगी, ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ. केआर सौन, ईएनटी सर्जन डॉ. वीएस सयाना, आई सर्जन डॉ. मेहा पांगती ने दिव्यांगों की जरूरत को समझते हुए मौके पर विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
15 of 18
विभाग के संजीव ठाकुर, नेलशन अरोडा, पवन, अनूप घाघट, रिंकू और दीपक ने भी शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दिया।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
16 of 18
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने शिविर में दिव्यांगों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
तस्वीरों में देखिए, अमर उजाला ने 'दिव्यांगों' को बांटी खुशियां हजार
17 of 18
सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगों को सरकार नौकरियों समेत अन्य कई योजनाओं में छूट भी देती है। इसके अलावा उनके कल्याण के लिए भी तमाम स्कीम चल रही है।