काशीपुर में भविष्य ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर डॉ. जगदीश चंद्र, ने कहा कि मेधावियों का सम्मान उनकी मेधा के लिए किया जाता है। अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। सफलता का कोई एक मंत्र नहीं होता है। थॉमस एडिशन के उदाहरण के माध्यम से बार-बार प्रयास करने पर ही सफलता हासिल होती है, इस बात को विद्यार्थी अपने जीवन में आत्मसात करें। सफलता पाने के लिए विद्यार्थी को कठिन परिश्रम करना बहुत जरूरी है। सपने जरूर देखें लेकिन ऐसे सपने देखे जो आपको सोने नहीं दें। जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लक्ष्य बनाकर उसी में रम जाना चाहिए।