हरिद्वार स्थित मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी, एसपी सिटी, जिला अस्पताल के एक डॉक्टर और थाना प्रभारियों ने उनके आश्रम में जबरन घुसकर मर्यादा भंग की है। इसके खिलाफ वह मुख्यमंत्री समेत उक्त अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
केंद्र की मंसा पर उठाये सवाल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मातृसदन में पत्रकारों से बातचीत में स्वामी शिवानंद ने कहा कि शासन-प्रशासन गंगा में खनन को लेकर कानून का पालन नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में किसी को उनका आंदोलन (तपस्या) भंग करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
Shivanand
- फोटो : AmarUjala
स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाया कि रविवार रात मुख्यमंत्री के इशारे और डीएम के निर्देश पर भारी पुलिस बल जबरन उनके आश्रम में घुसा और आश्रम के पवित्र स्थल की मर्यादा को भंग किया। कोर्ट का कोई आदेश न होने के बावजूद आश्रम की तार-बाड़ और चैनल गेट को कटर से काटा गया।
4 of 5
Shivanand
- फोटो : AmarUjala
झूठा पानी और गुटखा खाकर आश्रम की पवित्र जगह पर थूका गया। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप लगाया कि मौजूदा एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल जब एसपी देहात थे तब उन्होंने भोगपुर क्षेत्र (लक्सर) में अवैध खनन की शिकायत एसपी देहात से की थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उसके बाद उन्होंने डीजीपी से एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल की शिकायत की थी। बावजूद इसके डोबाल को रुड़की से हटाकर हरिद्वार में एसपी सिटी बना दिया गया। डीजीपी को अब इसका जवाब देना होगा।