आयकर से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। परेशानी से बचना है तो आगे पढ़िए... आयकर के दायरे में आ रहे सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी 25 फरवरी तक कोषागार में अपनी आयकर कटौती संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। इसका विवरण नहीं मिलने पर फरवरी की पेंशन से आयकर कटौती कर ली जाएगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही ने बताया कि जनपद में करीब तीन हजार सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से करीब डेढ़ सौ आय के दायरे में आ रहे हैं। उन्होंने संबंधित पेंशनर्स से 25 फरवरी तक कोषागार में अपना आयकर कटौती का विवरण जमा कराने को कहा है।