फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss में शिवानी दुर्गा की एंट्री पर भड़का संत समाज, जानिए क्या कहा

Thu, 05 Oct 2017 08:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
sshivani durga
बिग बॉस में शिवानी दुर्गा की एंट्री को लेकर अखाड़ा परिषद् और संत समाज काफी नाराज है। संतों की मानें तो जो बिग बॉस में जाए वो संत ही नहीं है। जानिए और क्या कहना है संतों का...
विज्ञापन

2 of 6
sshivani durga
दरअसल, इससे पहले स्वामी ओम बिग बॉस में जाकर काफी सुर्खियां बटोर चुक हैं। संतों का मानना था उनके टीवी पर इस तरह के व्यवहार ने संतों की छवि खराब की है। ऐसे में संत समाज ने उन्हें फर्जी बताते हुए उन्हें संत मानने से इंकार भी कर दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
sshivani durga
इस बार कथित महिला संत शिवानी दुर्गा की बिग बॉस में एंट्री के विरोध में संतों ने फिर से मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि जो संत बिग बॉस में जाए वो संत ही नहीं है। यह संतों का अपमान है।

4 of 6
बिग बॉस सीजन 11 - फोटो : कलर्स
वहीं अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि का कहना है कि अभी कुछ और फर्जी संतों को बाहर किया जाना है। जो पहले बिग बॉस में गए वो अपनी बेइज्जती करवाकर बाहर निकले हैं। ऐसे में जिन संतों को अपनी इज्जत की परवाह नहीं है उनके बारे में कुछ भी कहना बेकार है।
 
विज्ञापन

5 of 6
sshivani durga
बता दें कि शिवानी दुर्गा वही हैं, जिन्होंने 2015 के कुंभ में अपना अखाड़ा बनाकर बवाल मचा दिया था। ऐसे में अब वह बिग बॉस में आईं हैं तो संत समाज इससे फिर से नाराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 11, सलमान - फोटो : SELF
गौरतलब है कि, बिग बॉस 11 में हितेन तेजवानी, सपना चौधरी, शिवानी दुर्गा, बेनाफशा सूनावाला,  प्रियंक शर्मा,  ज्योति कुमारी, बंदगी कालरा, अर्शी खान, हिना खान, पुनीश, जुबेर खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हजबी सिद्दिकी, सब्यसाची सप्तपति, लव त्यागी और लूसेंडा निकोलस भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें